प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने बुधवार रात तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि को एक बार फिर आश्वस्त किया कि श्रीलंकाई तमिलों के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए वे विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी को जल्दी ही कोलंबो भेजेंगे।
यहाँ जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि डॉ. सिंह ने इस मुद्दे पर करुणानिधि की भावनाओं के प्रति सहानुभूति जताई।
उल्लेखनीय है कि करुणानिधि की अगुवाई में राज्य के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने गत चार दिसंबर को प्रधानमंत्री से मिलकर श्रीलंका में संघर्षविराम के लिए वहाँ की सरकार पर दबाव बनाने का अनुरोध किया था।
तब डॉ. सिंह ने करुणानिधि को आश्वासन दिया था कि वे मुखर्जी को कोलंबो भेजेंगे। |