मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > जनता ने चाहा तो लड़ूँगा चुनाव-शेखावत
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
जनता ने चाहा तो लड़ूँगा चुनाव-शेखावत
पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत ने अपनी बात पर अडिग रहते हुए बुधवार को फिर दोहराया कि स्वास्थ्य ठीक रहा और जनता ने चाहा तो लोकसभा चुनाव लड़ूँगा।

शेखावत ने अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि जनता चाहेगी और स्वास्थ्य ने साथ दिया तो पूरा राजस्थान मेरा है, मैं किसी भी स्थान से लोकसभा चुनाव लड़ूँगा।

उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर पूर्व में रहे लोग भी कार्यकाल पूरा होने के बाद सक्रिय राजनीति में आए हैं। शेखावत के सिविल लाइंस आवास पर उनसे मिलने वालों का ताँता लगा हुआ है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
'रब ने बना दी जोड़ी' को तीन अवॉर्ड
प्रधानमंत्री का मुख्यमंत्रियों को आश्वासन
जाते-जाते भारतीयों का दिल दुखा गए बुश
प्रधानमंत्री की परिषद में अमर्त्य सेन
प्रचंड ने दिया आडवाणी को आश्वासन
बोइंग से टोही विमान खरीदेगा भारत