मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > भारत ने सौंपी आतंकियों के आकाओं की सूची
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
भारत ने सौंपी आतंकियों के आकाओं की सूची
भारत ने पाकिस्तान को उसके देश में स्थित उन आकाओं की सूची सौंपी है, जो गत वर्ष नवंबर में मुंबई हमलों के दौरान आतंकवदियों से संपर्क में थे।

भारत के पाकिस्तान को दिए गए सबूतों के दस्तावेज में वासी जरार जुंदल, बुजुर्ग और काफा जैसे नाम या उपनामों का उल्लेख किया गया है।

एनडीटीवी ने दस्तावेज के हवाले से खबर दी कि वासी जरार जुंदल और बुजुर्ग के अलावा कोई मेजर जनरल भी उन आतंकवादियों के संपर्क में था, जिन्होंने गत 26 नवंबर नरीमन हाउस पर हमला किया था।

दस्तावेज के अनुसार वासी जरार ताज होटल और ओबराय होटल में हमला करने वाले आतंकवादियों से भी संपर्क में था। टीवी चैनल ने खबर दी है कि ये लोग आईएसआई से जुड़े हो सकते हैं।

दस्तावेज में आतंकवादियों और पाकिस्तान में स्थित उनके आकाओं के बीच बातचीत का ब्योरा है। इसमें पाकिस्तान से आतंकवादियों को दिए गए 'होटल में आग लगा दो' जैसे निर्देशों और 'सैनिक हमला शुरू ही करने वाले हैं' जैसी चेतावनियाँ शामिल हैं।

पाकिस्तान को दिया गया दस्तावेज उन 15 देशों के साथ साझा किए गए सबूतों का छोटा संस्करण है, जिनके नागरिक हमलों में मारे गए थे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
ट्रांसपोर्टरों को सरकार की दो टूक चेतावनी
मुख्यमंत्रियों के सुझावों पर होगा गौर
मुलायम मामले में सीबीआई को फटकार
महिला आरक्षण विधेयक, करना होगा इंतजार
आतंकवाद की लड़ाई में अगुआ बने भारत-मोदी
सबूतों की जाँच कर रहा है पाक