मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > महिला आरक्षण विधेयक, करना होगा इंतजार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
महिला आरक्षण विधेयक, करना होगा इंतजार
महिलाओं को संसद और राज्य विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण देने संबंधी बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित विधेयक के मौजूदा लोकसभा से पारित होने के आसार कम ही हैं, क्योंकि लोकसभा का कार्यकाल कुछ ही महीनों में समाप्त होने वाला है।

महिला आरक्षण विधेयक की पड़ताल पूरी करने के लिए संसद की स्थायी समिति के कार्यकाल में तीसरा विस्तार दिए जाने से यह स्पष्ट हो चुका है।

वरिष्ठ कांग्रेसी सांसद ईएम सुदर्शन नाचियप्पन की अध्यक्षता वाली समिति का कार्यकाल हाल ही में संसद के अगले सत्र तक के लिए बढ़ाया गया है, जो फरवरी में शुरू होने की संभावना है।

इस विधेयक को मौजूदा समिति को पिछले साल मई माह में सौंपा गया था। समिति का दूसरा कार्यकाल मानसून सत्र तक बढ़ाया गया था, जो 23 दिसंबर को समाप्त हुआ।

राज्यसभा सचिवालय के अनुसार राज्यसभा के सभापति ने वर्तमान विधेयक पर अपनी रिपोर्ट देने के लिए समिति के कार्यकाल को संसद के अगले सत्र तक फिर से विस्तार दे दिया हैसंविधान संशोधन विधेयक होने के कारण संसद से पारित होने के लिए इसके सामने कई तकनीकी चीजें हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
आईएनए को लेकर केंद्र पर बरसे मोदी
सबूतों की जाँच कर रहा है पाक
सूचनाओं का आदान-प्रदान जरूरी-गृहमंत्री
इसरो चार विदेशी उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा
पुंछ में छठे दिन भी मुठभेड़ जारी
मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया...