मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > सबूतों की जाँच कर रहा है पाक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सबूतों की जाँच कर रहा है पाक
मुंबई आतंकी हमले के सिलसिले में भारत द्वारा सबूत सौंपे जाने के एक दिन बाद पाकिस्तान ने कहा कि वह सामग्रियों की जाँच कर रहा है।

भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद मलिक ने मंगलवार को यहाँ कहा कुछ सामग्री हमें दी गई है। हम इसकी जाँच कर रहे हैं। इसे अस्वीकार करने या नहीं करने का सवाल नहीं है। मलिक यहाँ अफ्रीकी एशियाई ग्रामीण विकास संगठन के सम्मेलन के दौरान बोल रहे थे।

पाकिस्तान पर कूटनीतिक दवाब बनाते हुए भारत ने सोमवार को मुंबई आतंकी हमलों में पाकिस्तान स्थित कुछ तत्वों की संलिप्तता के बारे में कुछ ठोस सबूत पाकिस्तान को सौंपे थे।

भारत के विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने कल मलिक को तलब कर इन सबूतों से संबंधित दस्तावेज सौंपे थे। भारत ने अमेरिका, चीन और कुछ अन्य देशों को भी ये सबूत दिखाए हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सूचनाओं का आदान-प्रदान जरूरी-गृहमंत्री
इसरो चार विदेशी उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा
पुंछ में छठे दिन भी मुठभेड़ जारी
मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया...
निष्कासित भाजपा सांसद का इस्तीफा
आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है पाक-मनमोहन