मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > निष्कासित भाजपा सांसद का इस्तीफा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
निष्कासित भाजपा सांसद का इस्तीफा
महाराष्ट्र के यवतमाल लोकसभा सीट से भाजपा के निष्कासित सांसद हरिभाऊ राठौड़ ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राठौड़ पिछले वर्ष संसद में संप्रग सरकार द्वारा लाए गए विश्वास मत के दौरान अनुपस्थित रहे थे।

राठौड़ ने कहा कि बंजारा एवं अन्य जनजाति आदिवासियों को विशेष दर्जा देने की सिफारिश करने के लिए गठित बालकृष्ण रेन्के आयोग की रिपोर्ट के क्रियान्वयन में देरी किए जाने के विरोध स्वरूप अपने पद से इस्तीफा दिया है।

बंजारा समाज से जुड़े राठौड़ 2004 के लोकसभा चुनावों में यवतमाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीते थे। नए परिसीमन में यवतमाल संसदीय सीट को समाप्त कर बंजारा समाज के प्रभुत्व वाली वाशिम संसदीय सीट में जोड़ दिया गया है।

राठौड़ इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हालाँकि अभी तक उन्हें कांग्रेस में शामिल करने की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन वे कांग्रेस के नेताओं के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
आतंकवाद से सख्ती से निपटेंगे-मनमोहन
मसूद का पता लगाना टेढ़ी खीर-पाक
घने कोहरे के कारण उड़ानें बाधित
दुर्घटना की आशंकाओं से भरी है आकाशगंगा
भारत के सबूतों से विश्व प्रभावित
अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो-सुप्रीम कोर्ट