मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > मसूद का पता लगाना टेढ़ी खीर-पाक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
मसूद का पता लगाना टेढ़ी खीर-पाक
भारत द्वारा वांछित जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के बारे में पाकिस्तान ने कहा है कि उसका पता लगाने का काम बेहद कठिन है।

पाकिस्तान की सूचना मंत्री शैरी रहमान ने इस्लामाबाद में कहा कि हम उसका (अजहर का) पता लगा रहे हैं। यह काम भूसे के ढेर में सूई तलाशने की तरह है। जैसे ही हमें उसके बारे में सुराग मिलेगा हम उसे पकड़ लेंगे।

यह बात उन्होंने इस सवाल के जवाब में कही कि पाकिस्तान ने लश्करे तोइबा के प्रमुख हाफिज सईद और अजहर को गिरफ्तार क्यों नहीं किया।

उन्होंने एनडीटीवी से कहा कि इन लोगों का नेटवर्क है जो उन्हें बाहर निकालने में मदद करता है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
घने कोहरे के कारण उड़ानें बाधित
दुर्घटना की आशंकाओं से भरी है आकाशगंगा
भारत के सबूतों से विश्व प्रभावित
अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो-सुप्रीम कोर्ट
डॉ. कलाम की हालत में सुधार
ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ सरकार सख्त