मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > घने कोहरे के कारण उड़ानें बाधित
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
घने कोहरे के कारण उड़ानें बाधित
एक दिन की राहत के बाद घने कोहरे के कारण एक बार फिर मंगलवार को सुबह यहाँ स्थित इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन बाधित हुआ।

घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय दोनों को मिलाकर कुल 15 उड़ानें विलंबित हुई हैं जबकि 10 को रद्द कर दिया गया है।

हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि सामान्य दृश्यता घटकर 50 मीटर तथा रनवे दृश्यता घटकर 150 मीटर हो जाने से उड़ानों का परिचालन बाधित हुआ है।

राष्ट्रीय राजधानी को कल देर रात से ही कोहरे ने अपनी चादर में लपेट लिया। इसकी वजह से दृश्यता में गिरावट आई। हवाई अड्डा अधिकारियों ने लो विजिबिलिटी प्रोसिजर (एलवीपी) को लागू किया।

कोहरे से कल थोड़ी राहत मिलने के बाद यात्रियों को आज एक बार फिर उड़ानों के विलंबित होने तथा रद्द होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।

पिछले हफ्ते घने कोहरे के कारण 100 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा था जबकि 600 से अधिक उड़ानें विलंबित हुई थीं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
दुर्घटना की आशंकाओं से भरी है आकाशगंगा
भारत के सबूतों से विश्व प्रभावित
अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो-सुप्रीम कोर्ट
डॉ. कलाम की हालत में सुधार
ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ सरकार सख्त
अमेरिका से टोही विमान खरीदेगा भारत