एक नए वैज्ञानिक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि हमारी आकाशगंगा तुलनात्मक रूप से काफी तेज गति से चक्कर लगा रही है तथा इसके नजदीक की आकाशगंगाओं से टकराने की आशंका भी कहीं ज्यादा है।
अमेरिका में मैसाचुसेट्स के हार्वर्ड स्मिथसोनियन अंतरिक्ष भौतिकी केन्द्र के वैज्ञानिकों के अनुसार हमारा सौरमंडल जिस आकाशगंगा में है, वह अपनी कक्षा में जिस गति से चक्कर लगा रही है, वह पूर्व में लगाए गए अनुमान की तुलना में एक लाख मील प्रतिघंटा अधिक है।
उन्होंने कहा कि इस गति के कारण आकाशगंगा का वजन 50 प्रतिशत अधिक हो जाता है जो इसे समीपवर्ती एंड्रोमेडा गेलेक्सी के बराबर बना रही है।
वैज्ञानिकों के अनुसार अब हम अपनी आकाशगंगा को एंड्रोमेडा गेलेक्सी से बहुत छोटा नहीं मान सकते। |