मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > डॉ. कलाम की हालत में सुधार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
डॉ. कलाम की हालत में सुधार
त्वचा के संक्रमण से पीड़ित पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की हालत में सोमवार को सुधार हुआ है। वे यहाँ सैन्य अस्पताल में भर्ती हैं।

आर्मी हास्पिटल रिसर्च एंड रेफरल (एएचआर एंड आर) के डॉक्टर ब्रिगेडियर एके शर्मा ने बताया पूर्व राष्ट्रपति की हालत में सुधार हुआ है।

77 वर्षीय मिसाइल वैज्ञानिक कलाम को रविवार की दोपहर त्वचा के संक्रमण (एग्जीमा) की वजह से एएचआर एंड आर में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के सूत्र ने बताया कि कलाम मधुमेह के भी मरीज हैं, इसलिए संक्रमण तेजी से फैल गया। सूत्र का कहना है कि हमने उनका इन्सुलिन स्तर नियंत्रित कर लिया है और इसकी वजह से संक्रमण आगे नहीं फैलेगा।

हालाँकि कलाम के स्वास्थ्य की देखरेख कर रहे डॉक्टर अभी यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि पूर्व राष्ट्रपति को अस्पताल से छुट्टी कब दी जाए। इससे पहले कलाम को बाएँ कंधे में फ्रेक्चर होने के कारण एएचआरएंडआर में भर्ती कराया गया था।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ सरकार सख्त
अमेरिका से टोही विमान खरीदेगा भारत
दुनिया के सामने रखेंगे मुंबई हमलों के सबूत
शत्रुओं पर शेर की तरह दहाड़ें-शोभा डे
हिन्दी की सबसे बड़ी रिलीज
देश के रक्षक ओढ़ते हैं टाटनुमा कंबल