इसराइली राजदूत मार्क सोफर ने विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान में भारत को उनके देश का पूरा समर्थन है।
आडवाणी से मुलाकात के दौरान सोफर ने मुंबई के आतंकवादी हमलों पर गहरी चिंता जताई। पार्टी प्रवक्ता रविशंकर ने बताया कि आडवाणी ने आतंकवादी हमलों में मारे गए यहूदियों के परिजनों के प्रति पार्टी की ओर से संवेदना जाहिर की।
राजदूत ने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में भारत के प्रति अपने देश की ओर से समर्थन जताया। बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस ने आडवाणी से मुलाकात की थी और मुंबई हमलों तथा आतंकवाद पर चर्चा की थी। |