मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुँचे मेदवेदेव
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुँचे मेदवेदेव
रूस के राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव आज रात तीन दिवसीय भारत दौरे पर यहाँ पहुँचे। इस दौरान दोनों देशों द्वारा एक असैन्य परमाणु समझौते पर सहमति होने की संभावना है, जिसके तहत मास्को तमिलनाडु में चार अतिरिक्त परमाणु संयंत्र बनएगा।

राष्ट्रपति के तौर पर मेदवेदेव का यह पहला भारत दौरा है। इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत विदेश राज्य मंत्री आनंद शर्मा ने किया।

मेदवेदेव प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बातचीत करेंगे और व्यापार तथा आर्थिक क्षेत्र में रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए रास्तों पर विचार-विमर्श करेंगे।

अपनी यात्रा शुरू होने से पहले उन्होंने इच्छा जताई थी कि दोनों देशों के बीच रिश्ते खरीददार-विक्रेता के रिश्तों से आगे बढ़ें।

दोनों देश एक असैन्य परमाणु समझौते पर सहमति कर सकते हैं जिस पर पिछले साल जनवरी में बातचीत शुरू हुई थी, लेकिन भारत को एनएसजी की छूट नहीं मिलने के कारण इस पर दस्तखत नहीं हो सके थे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मुंबई हमले में आईएसआई का हाथ
असहाय महसूस कर रही हूँ-फराह खान
भारतीय नौकाओं का हमलों में इस्तेमाल!
अगले साल 1500 मेगावाट अतिरिक्त बिजली
हवाई हमले से निपटने के लिए भारत तैयार
सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल