मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > असहाय महसूस कर रही हूँ-फराह खान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
असहाय महसूस कर रही हूँ-फराह खान
मुंबई के आतंकवादी हमले की दहला देने वाली घटना के बाद कोरियोग्राफर निर्देशक फराह खान खुद को असहाय पा रही हैं।

सोनाली बेंद्रे के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने यहाँ आईं फराह ने कहा कि मुंबई में जो कुछ भी हुआ, उसे लेकर हम सभी बेहद गुस्से में हैं, लेकिन हमें अपने गुस्से को नियंत्रित करके आतंक से लड़ाई के सकारात्मक रास्ते खोजने होंगे।

'मैं हूँ ना' और 'ओम शांति ओम' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी फराह ने आम आदमी से एक दूसरे का साथ देने और परिवर्तन के लिए काम करने की अपील की।

उन्होंने कहा मैं सोचती थीं कि मेरी जिंदगी सुरक्षित है, लेकिन आतंकी हमले ने मेरा दृष्टिकोण ही बदल दिया। अपनी सुरक्षा के लिए मैं सरकार और राजनीतिज्ञों पर निर्भर नहीं रह सकती। मेरी सुरक्षा के लिए मुझे अपने तरीके से कुछ सोचना होगा। उन्होंने कहा कोई भी धर्म हिंसा का समर्थन नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा वर्तमान परिस्थितियों के लिए केवल राजनीतिज्ञ दोषी नहीं हैं, बल्कि हम सभी पर बराबर की जिम्मेदारी है, क्योंकि हमने उन्हें चुनकर भेजा है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
भारतीय नौकाओं का हमलों में इस्तेमाल!
अगले साल 1500 मेगावाट अतिरिक्त बिजली
हवाई हमले से निपटने के लिए भारत तैयार
सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल
नई राजनीतिक पार्टी बनाएँ-आमिर
धमाकों से टली फिल्मों की रिलीज