भारत अगले साल नेशनल ग्रिड में 1500 मेगावाट अतिरिक्त परमाणु बिजली जोड़ सकता है।
परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अनिल काकोड़कर ने यहाँ एक समारोह में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा अगले साल दो तीन परमाणु ऊर्जा ईकाइयाँ नेशनल ग्रिड से जोड़ी जाएँगी, जिससे लगभग 1500 मेगावाट अतिरिक्त बिजली जुड़ेगी।
देश की मौजूदा परमाणु बिजली उत्पादन क्षमता 4120 मेगावाट की है, लेकिन परमाणु ऊर्जा की कमी के कारण ये उत्पादन ईकाइयाँ क्षमता से आधा ही काम कर पा रही हैं। विभिन्न देशों के साथ असैन्य परमाणु समझौता होने से स्थिति में बदलाव होगा। |