मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > नई राजनीतिक पार्टी बनाएँ-आमिर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
नई राजनीतिक पार्टी बनाएँ-आमिर
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने युवाओं से एक नई राजनीतिक पार्टी की शुरुआत करने की अपील की है।

आमिर ने बुधवार रात अपने ब्लॉग पर लिखा है मैं देश के युवाओं से ऐसी राजनीतिक पार्टी की स्थापना करने का आह्वान करता हूँ, जो देश को ताकतवर, स्वच्छ, ईमानदार और नया नेतृत्व प्रदान करे और जिसे समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिले।

उन्होंने युवाओं से मुम्बई में आतंकवादी हमलों के बाद घृणा के रास्ते पर नहीं ले जाने की चेतावनी देते हुए कहा यदि हम वास्तव में चाहते हैं कि आतंकवादी अपने मंसूबों में सफल नहीं हों तो आतंकवादी हमले के बाद हमें स्वयं और पूरे समाज को घृणा के रास्ते पर जाने से रोककर प्रेम के रास्ते पर चलना होगा।

यदि हमने घृणा के रास्ते पर चलना शुरू कर दिया तो इसका मतलब होगा कि आतंकवादी अपने उद्देश्यों में सफल हो गए। देश में आतंकवाद का मुकाबला करने में असफल रहने पर राजनीतिक पार्टियों की आलोचना करते हुए आमिर ने कहा पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादी हमलों से सबसे बड़ी सीख यह ली जा सकती है कि सरकार को आतंकवादियों से कोई बातचीत नहीं करना चाहिए, ताकि सभी आतंकवादियों को यह स्पष्ट संदेश जाए कि भारत आतंकवादियों से कोई बातचीत नहीं करता।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
धमाकों से टली फिल्मों की रिलीज
लश्कर की सूच‍ी में आडवाणी आतंकवादी
आतंकवाद पर चौतरफा वार करेगी सरकार
बयानबाजी के मारे भारतीय राजनीतिज्ञ बेचारे
रॉ पर ठीकरा फोड़ खाल बचाने की कोशिश
इसरो के वैज्ञानिक प्रेरणास्रोत-मनमोहन