प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने कहा है कि चन्द्रमा पर पहला उपग्रह चन्द्रयान प्रथम भेजकर देश को गौरवान्वित करने वाले इसरो के वैज्ञानिक और इंजीनियर समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
प्रधानमंत्री ने आईआईएससी के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करते हुए कहा कि मैं उन सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई देना चाहता हूँ, जिन्होंने चन्द्रयान की सफलता के लिए एक टीम भावना से काम किया। उन्होंने कहा कि इस सफलता से देश के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
आईआईसीएस की तारीफ करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि इसने एक शताब्दी में उल्लेखनीय ढंग से देश की सेवा की है। उन्होंने कहा कि विज्ञान और इंजीनियरिंग के मूलभूत अनुसंधान में इस संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका है। |