मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > दिल्ली के स्कूलों में छिपे हैं आतंकी!
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
दिल्ली के स्कूलों में छिपे हैं आतंकी!
अफवाह के बाद लोगों में दहशत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के दो स्कूलों में बुधवार को आतंकवादी हमलों के बारे में किए गए फोन कॉल ने लोगों में दहशत फैला दी। पुलिस ने जब दोनों परिसरों की तलाशी ली तो कुछ भी नहीं मिला। ये फोन कॉल केवल अफवाह साबित हुए।

पुलिस को आज सुबह फोन पर यह सूचना मिली की पश्चिमी दिल्ली और दक्षिण पश्चिम दिल्ली के एक एक स्कूल में आतंकवादी छिपे हुए हैं। इससे सुरक्षा केंद्रों और बच्चों के अभिभावकों में दहशत फैल गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुमनाम व्यक्ति ने फोन पर यह सूचना दी कि दक्षिण पश्चिम दिल्ली में द्वारका के रोज मॉडल स्कूल और पश्चिमी दिल्ली में राजौरी गार्डन के ज्ञान भारती स्कूल के अंदर आतंकवादी हैं।

अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक विशेषज्ञों सहित पुलिस के दलों ने स्कूलों की तलाशी ली और पाया कि वहाँ न कोई आतंकवादी छिपा हुआ है और न ही उनके परिसर में विस्फोटक रखे हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले का पता लगाने के लिए प्रयास जारी हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
आतंकियों को मुँहतोड़ जवाब देंगे-सोनिया गाँधी
नकवी-माधव से सहमत नहीं है संघ
अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलिजा भारत पहुँचीं
हर घंटे 14 लोग करते हैं खुदकुशी
सात पाकिस्तानी मछुआरे गिरफ्तार
सबसे कम उम्र के क्रांतिकारी थे खुदीराम