मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > आतंकियों को मुँहतोड़ जवाब देंगे-सोनिया गाँधी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
आतंकियों को मुँहतोड़ जवाब देंगे-सोनिया गाँधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने बुधवार को दृढ़ शब्दों में कहा कि भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा बल्कि इसका मुँहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने भारत के पड़ोसियों को चेताया कि मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करने के देश के प्रयासों को उसकी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए।

सोनिया इस शहर के श्रीनगर-मुजफ्फराबाद मार्ग पर एक चुनाव रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हम आतंकवादियों के आगे नहीं झुकेंगे। हम उन्हें मुँहतोड़ जवाब देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश ने अपने पड़ोसियों के साथ मैत्री एवं भाईचारे के संबंधों के लिए कई कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि हम अपने पड़ोसियों की ओर मित्रता का हाथ बढ़ा रहे हैं, लेकिन इसे हमारी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। सोनिया ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और हम इससे मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि मानवता और मानव मूल्यों के खिलाफ जो लोग हैं, उनके साथ कोई समझौता नहीं होगा।

कश्मीर मुद्दे के बारे में सोनिया ने कहा कि हम लोगों के कल्याण के लिए संविधान के दायरे में रहते हुए किसी भी स्तर पर बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश एक शांतिप्रिय देश है। देश के विकास के लिए शांति जरूरी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश को विकास के रास्ते पर ले जाना चाहती है। सोनिया ने कहा कि हमने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश कर दिया है। हमारे कामकाज का आकलन कीजिए और दूसरों के साथ इसकी तुलना कीजिए। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
नकवी-माधव से सहमत नहीं है संघ
अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलिजा भारत पहुँचीं
हर घंटे 14 लोग करते हैं खुदकुशी
सात पाकिस्तानी मछुआरे गिरफ्तार
सबसे कम उम्र के क्रांतिकारी थे खुदीराम
देशमुख के भाग्य पर अनिश्चितता बरकरार