अरब सागर में भारतीय जल सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले सात पाकिस्तानी मछुआरों को तटरक्षकों ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन मछुआरों को जाखाऊ तट पर मछली पकड़ते हुए गिरफ्तार किया गया। भारतीय अधिकारियों ने इन मछुआरों की नाव को भी जब्त कर लिया है।
मुंबई में गत 26 नवम्बर को हुए आतंकवादी हमलों के बाद यह ऐसी पहली घटना है, जिसमें तट पर कड़ी निगरानी के मद्देनजर तटरक्षकों ने पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों ने बताया कि मामला दर्ज करने के लिए मछुआरों को भुज पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। |