मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > शब्द नहीं थे शाहरुख खान के पास
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
शब्द नहीं थे शाहरुख खान के पास
मुंबई हमले पर कुछ नहीं बोल पाए किंग खान
अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि मुंबई के आतंकी हमलों को लेकर अपनी भावनाएँ व्यक्त करने के लिए उनके पास शब्द नहीं थे।

बॉलीवुड के बादशाह ने कहा कि मैंने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से परहेज किया क्योंकि मेरे पास ऐसी स्थिति को व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं थे और हमारी भावनाएँ रोष, अविश्वास और उदासी से भरी हुई थी।

शाहरुख ने बीबीसी एशिया नेटवर्क के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि खुद मुसलमान होने के नाते मेरा मानना है कि युवाओं को इस्लाम समझने की आवश्यकता है और धर्म का सही तरीके से सम्मान करना चाहिए।

साक्षात्कार का प्रसारण इसी शनिवार को किया जाएगा। उन्होंने सांप्रदायिकता को समाप्त करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा हमारे बच्चे जिस धर्म में जन्म लेते हैं, उसमें अनुशासन पर जोर दिया जाना चाहिए। मेरा मानना है कि किसी भी धर्म में कोई एजेंडा नहीं होना चाहिए।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
लश्कर के ठिकानों पर हमले संभव-प्रणब
अच्युतानंदन के बयान पर माकपा शर्मिंदा
विलासराव देशमुख सोनिया गाँधी से मिले
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जुबानी जंग
अच्युतानंदन की छुट्‍टी करें-लालू
पाक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नहीं-मुखर्जी