मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > विलासराव देशमुख सोनिया गाँधी से मिले
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
विलासराव देशमुख सोनिया गाँधी से मिले
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद अपने इस्तीफे की अटकलों के बीच मंगलवार शाम यहाँ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी से मुलाकात की।

देशमुख आज आज शाम राजधानी पहुँचे। बताया जाता है कि 10 जनपथ स्थित सोनिया के निवास जाने से पहले उन्होंने उनके राजनीतिक सचिव अहमद पटेल से मुलकात की।

सोनिया के साथ देशमुख की मुलाकात के दौरान पटेल के अलावा रक्षामंत्री और महाराष्ट्र मामलों के पार्टी प्रभारी एके एंटनी और विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी भी मौजूद थे।

देशमुख पर इस्तीफे के लिए दवाब उस समय बढ़ गया, जब राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता आरआर पाटिल ने इस्तीफा दे दिया।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जुबानी जंग
अच्युतानंदन की छुट्‍टी करें-लालू
पाक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नहीं-मुखर्जी
लीलावती अस्पताल होगा अगला निशाना!
भारत नेपाल सीमा पर भूकंप के झटके
आतंकवाद की नजर हम सब पर