- वेबदुनिया डेस्क पाकिस्तान के हुक्मरान मुंबई हमलों के बाद सार्वजनिक रूप से भले ही लाख सहयोग की बात करें, मगर असल में भारत के खिलाफ किस कदर जहर उगला जा रहा है, इसकी बानगी 'यूट्यूब' पर मौजूद एक वीडियो पर आसानी से देखी जा सकती है। इस वीडियो में पाकिस्तान के एक रक्षा विशेषज्ञ ने भारत को आतंकवादी संगठन 'तहरीके तालिबान' का समर्थक तक करार दिया है।पाकिस्तानी टीवी चैनल 'न्यूज-1' पर प्रसारित कार्यक्रम 'मुझे इख्तलाफ है' में रक्षा मामलों के विश्लेषक जैद हामिद ने भारत के खिलाफ खुलकर जहर उगला है। जैद का कहना है कि इंडिया की तबाही का आगाज उसने खुद किया है। मुंबई का हमला भारत का इंटेलीजेंस गेम है। | | हमीद ने कहा कि हमारे मुल्क के हुक्मरान कौम की इज्जत और आबरू की हिफाजत नहीं कर सकते। हम भारत के मुलाजिम नहीं जो आईएसआई चीफ को वहाँ भेजें। असल में भारत का दिमाग ठीक करने के लिए पाक को आर्म्ड ब्रिगेड भेजना चाहिए
|
| |
जैद के बयान के झूठ को इस बात से आसानी समझा जा सकता है, उसके मुताबिक पिछले चार महीनों से भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। 2000 से ज्यादा ईसाइयों को मार दिया गया, कई चर्च जलाए गए।हामिद ने कहा कि 'मुंबई का ड्रामा' हिन्दू संगठनों की करतूतों से ध्यान हटाने के लिए किया गया है। उसका इशारा मालेगाँव विस्फोट के आरोप में पकड़े गए ले. कर्नल प्रसाद श्रीकांत प्रसाद और हिन्दू संगठनों की ओर था। उसके अनुसार बजरंग दल, शिवसेना और अन्य हिन्दू अलगाववादी संगठनों से भारतीय सेना के अधिकारियों के साथ ही दूसरे सुरक्षा बलों के अधिकारी भी मिले हुए हैं। मुंबई हमलों का दोष सीधे हिन्दू संगठनों पर मढ़ते हुए जैद ने कहा कि हिन्दू दहशतगर्दों ने दुनिया का ध्यान बँटाने के लिए इस घटनाक्रम को अंजाम दिया है। यहाँ तक कि मालेगाँव विस्फोट के आरोपी कर्नल पुरोहित को भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवार बनाने की घोषणा तक कर डाली है। पाकिस्तान के इस रक्षा विशेषज्ञ के ज्ञान का इस बात से ही पता लगाया जा सकता है, क्योंकि पुरोहित को पार्टी प्रत्याशी बनाने की घोषणा भाजपा ने नहीं, शिवसेना ने की है।भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी फरीदकोट के आतंकवादी अजमल अमीर कासब को जैद ने हिन्दू आतंकवादी कहा है। उसका तर्क है कि उसके हाथ में बँधा हुआ लाल धागा (मौली) उसके हिन्दू होने का संकेत करती है, क्योंकि कोई भी मुसलमान हाथ में इस तरह का धागा नहीं बाँधता। जैद के मुताबिक मुंबई के आतंकवादी हमले में शहीद हुए एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे, एसीपी अशोक काम्टे और इंस्पेक्टर विजय सालस्कर (हालाँकि उसने इनका नाम नहीं लिया) की मौत पर हिन्दूवादी संगठनों ने खूब खुशियाँ मनाई।भारतीय संसद पर हुए हमले को नाटक करार देते हुए जैद ने कहा कि जिस तरह अमेरिका ने 9/11 की आड़ में अफगानिस्तान पर हमला किया, उसी तरह भारत ने भी संसद हमले की आड़ में पाकिस्तान पर हमले की साजिश रची। पाकिस्तान को धमकाने के लिए उस समय सीमा पर सेना का जमावड़ा किया गया। अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के बाद एक बार फिर पाकिस्तान पर हमले की साजिश की जा रही है। मुंबई हमले की आड़ में भारतीय सेना पाकिस्तान के खिलाफ जंग छेड़ने का बहाना ढूँढ़ रही है। अगर इस बार लड़ाई हुई तो इंशा अल्लाह जंग पाकिस्तान में नहीं, बल्कि हिन्दुस्तान की सरहद के भीतर लड़ी जाएगी।आईएसआई मुखिया को भारत बुलाए जाने के सवाल पर जैदी हमीद ने कहा कि हमारे मुल्क के हुक्मरान कौम की इज्जत और आबरू की हिफाजत नहीं कर सकते। हम भारत के मुलाजिम नहीं जो आईएसआई चीफ को वहाँ भेजें। असल में भारत का दिमाग ठीक करने के लिए पाक को आर्म्ड ब्रिगेड भेजना चाहिए।भारतीयों में अलगाव के बीज बोने की नाकाम कोशिश करते हुए जैद ने टीवी कार्यक्रम में कहा कि भारत में जितने भी बड़े-बड़े लोगों की कत्ल हुए हैं वे या तो सिखों ने किए हैं या फिर तमिलों ने। मुसलमान दहशतगर्दी में शामिल नहीं हैं। हाँ, वे कश्मीर में जरूर आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं।उसके मुताबिक हिन्दू अलगाववादी पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं और भारत के परमाणु हथियार यदि इनके हाथ लग गए तो ये पूरी दुनिया में तबाही मचा सकते हैं, इसलिए दुनिया के लिए खतरा पाकिस्तान नहीं, भारत है। |