मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > अच्युतानंदन की छुट्‍टी करें-लालू
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
अच्युतानंदन की छुट्‍टी करें-लालू
रेलमंत्री लालू प्रसाद ने मुंबई में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद हुए एनएसजी कमांडो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के बारे में टिप्पणी के लिए केरल के मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन को हटाने की माँग की।

लालू ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री ने जो बोला है, वह एक गंभीर बात है। यह शहीदों का भारी अपमान है। इसकी सराहना नहीं की जा सकती। मैं माकपा पोलित ब्यूरो से माँग करूँगा कि मुख्यमंत्री को विदा करिए। उनकी छुट्टी कीजिए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अच्युतानंदन जब बेंगलुरु में केरल निवासी मेजर संदीप के पिता से मिलने गए थे तो नाराज पिता ने उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया था। इस पर अच्युतानंदन की टिप्पणी थी कि अगर वह मेजर संदीप का घर नहीं होता तो वहाँ एक कुत्ता भी नहीं पहुँचता। यह संदीप का परिवार था, इसलिए हम वहाँ गए।

लालू ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि संदीप के पिता सदमें में थे। उनका बेटा शहीद हो गया था। उन्हें तकलीफ थी। ऐसे में उन्होंने मुख्‍यमंत्री को अपने घर में प्रवेश नहीं करने दिया।

लालू ने साथ ही भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी को मुंबई हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि देने वाली महिलाओं के प्रति उनकी टिप्पणियों के लिए पार्टी से निकालने की भाजपा से माँग की है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पाक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नहीं-मुखर्जी
लीलावती अस्पताल होगा अगला निशाना!
भारत नेपाल सीमा पर भूकंप के झटके
आतंकवाद की नजर हम सब पर
और सर्द हुई दिल्ली की सुबह
डबडबाती आँखें,डोलता विश्वास