मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > लीलावती अस्पताल होगा अगला निशाना!
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
लीलावती अस्पताल होगा अगला निशाना!
मुंबई के पश्चिमी उपनगर विले पार्ले की निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कहा है कि उन्हें एक ऐसा एसएमएस आया है, जिसमें धमकी दी गई है कि आतंकवादियों का अगला निशाना पश्चिमी उपनगर बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल होगा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला के पास मोबाईल नंबर 9190042-44275 से सोमवार सुबह एक एसएमएस मिला, जिसका मजमून इस प्रकार था ताज के बाद हमारा अगला निशाना है लीलावती। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

इस बीच पुलिस आयुक्त कार्यालय ने जनता से अपील की है कि एसएमएस के जरिये तरह तरह की अफवाहें फैल रही हैं, मुंबई पुलिस आश्वासन देती है कि शहर सुरक्षित है और घबराएँ नहीं और अफवाहों को बढ़ावा न दें।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
भारत नेपाल सीमा पर भूकंप के झटके
आतंकवाद की नजर हम सब पर
और सर्द हुई दिल्ली की सुबह
डबडबाती आँखें,डोलता विश्वास
गोधरा कांड का मामला सत्र अदालत को
नकवी के बयान से मचा बवाल