मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > आर्थिक मंदी से घबराएँ नहीं-सोनिया
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आर्थिक मंदी से घबराएँ नहीं-सोनिया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने आगाह किया कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि वैश्विक आर्थिक संकट पर काबू पा लिया गया है।

हालाँकि उन्होंने विश्वास जताया कि यह परिस्थिति भविष्य में भारत के लिए नए अवसर पैदा करेगी।

यहाँ हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट को संबोधित करते हुए गाँधी ने विवादास्पद मुद्दों को छूने के बजाय वित्तीय संकट और भारत पर इसके प्रभाव पर ध्यान केंद्रित किया।

संप्रग की अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने साफ किया कि सरकार खुली अर्थव्यवस्था में विश्वास करती है न कि गैर विनियमित तंत्र पर। निवेशकों को यह आश्वासन देते हुए कि उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है, सोनिया ने कहा कि उदारीकरण का जिम्मेदारीपूर्वक अनुपालन करना चाहिए और नियंत्रण राज में वापस जाने की कोई जरूरत नहीं।

आर्थिक मंदी पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ये संकटपूर्ण समय है और हमें थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है।

सोनिया ने कहा आर्थिक मंदी आज एक बड़ा मुद्दा है। वैश्विक संकट के प्रभाव का सामना करने के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं, लेकिन यह कहना जल्दबाजी होगी कि संकट पर काबू पा लिया गया है।

सोनिया ने माना कि इस वर्ष ने संकट के असाधारण प्रभाव को झेला है। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतें आसमान छू गईं, खाद्य संकट फैला और अब वित्तीय संकट पैदा हो गया है जो बैंकों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इस संकट ने हर जगह रीयल एस्टेट, शेयर बाजार आदि में मंदी ला दी है और निर्यात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है एवं विकास दर घट गई है।

उन्होंने कहा कई देश अभी भी अपनी अर्थव्यवस्था में उपजे संकट से जूझ रहे हैं और भारत भी इस संकट के असर से अछूता नहीं है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
लेफ्टिनेंट जनरल का कोर्ट मार्शल होगा
सीने में दर्द के बाद संगमा भर्ती
खाड़ी में और युद्धपोत भेजेगा भारत
सलेम ने मनाई शादी की सालगिरह
बाबा रामदेव कर रहे हैं दासमुंशी का इलाज
सार्वजनिक कंपनियों में वेतन बढ़ा