राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता पीए संगमा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बुधवार रात यहाँ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अपोलो अस्पताल के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया संगमा की स्थिति अब ठीक है तथा उन्हें आईसीयू से हटाकर सामान्य कक्ष में स्थानान्तरित कर दिया गया है। 61 वर्षीय संगमा राकांपा के सह संस्थापक होने के साथ लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। |