कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों को एकदम गलत करार देने के एक दिन बाद अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचनसिंह ने कहा कि सिख समुदाय कभी भी गाँधी परिवार को माफ नहीं करेगा।
गुरबचनसिंह ने कहा कि सिख समुदाय कभी भी ऑपरेशन ब्लू स्टार को नहीं भूल सकता। राहुल ने भी शहर की यात्रा में इस घटना के लिए माफी का एक शब्द नहीं कहा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतारसिंह मक्कर ने भी सिंह से सहमति जताते हुए राहुल से इस मामले में माफी की माँग की।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार और सिख विरोधी दंगों के दौरान सैकड़ों निर्दोष सिख मारे गए थे और सिख समुदाय इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को नहीं भूल सकता। शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व प्रमुख बीबी जागीर कौर ने भी यही बात कही। |