अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए के प्रमुख मुहम्मद अलबरदेई को वर्ष 2008 का इंदिरा गाँधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
इंदिरा गाँधी स्मृति न्यास की ओर से यह पुरस्कार दिया जाता है। न्यास द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अलबरदेई को यह पुरस्कार परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग और परमाणु निरस्त्रीकरण की पुरजोर वकालत करने के लिए दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि भारत पर से परमाणु प्रतिबंध खत्म करने में अलबरदेई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। |