मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > हिमालयी क्षेत्र में हिम संचय बंद
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हिमालयी क्षेत्र में हिम संचय बंद
सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र जैसी विशाल नदियों के जल स्रोत हिमालयी हिमनदों में अब और हिम संचय नहीं हो रहा है। इसका पर्वतीय श्रृंखला के निचले क्षेत्रों में रहने वाले करोड़ों लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

अमेरिकी हिमनद विशेषज्ञों के शोध में दावा किया गया है कि तिब्बती पठार के दक्षिणी छोर पर स्थित 19849 फुट ऊँचे नायमोना हिमनद से संग्रहित तीन हिमखंडों से अब शोधकर्ताओं को रेडियोधर्मी संकेत नहीं मिल रहे हैं।

शोधकर्ताओं ने कहा कुछ स्थानों पर हर वर्ष कुछ महीनों तक नदियों में पानी गंभीर रूप से कम हो जाता है।

जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स में एक शोध पत्र में बायर्ड पोलर रिसर्च सेंटर के शोधकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि तीनों हिमखंडों में ट्रिटिय स्ट्रोन्श्यिम सीजिय और क्लोरिन के एक आइसोटोप जैसे बीटा रेडियोधर्मी उत्सर्जनकर्ता सभी तीन हिमखंडों में अनुपस्थित हैं।

शोधकर्ताओं ने कहा कि इन हिमखंडों के शीर्ष हिस्से में रेडियोधर्मी संकेतों का नहीं होना हिम की आयु तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण समस्या है।

ओहियो राज्य के यूनिवर्सिटी डिस्टिंग्विश्ड के भूविज्ञान के प्राध्यापक लोनी थाम्पसन ने कहा कि हमने इन ऊँचें पहाड़ी क्षेत्रों में 13 हिमखंडों में कई वर्षों तक खनन किया और इस नतीजे पर पहुँचे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सबसे महँगा रिटेल स्थल है लिंकिंग रोड
राजदीप एडिटर्स गिल्ड के अध्यक्ष
ग्रामीण इलाकों के लिए उपग्रह छोड़ेगा इसरो
मेरी शादी अल्लाह के हाथ में-सलमान खान
भारतीय नौसेना ने डाकुओं का पोत डुबाया
फिर से माँग कर सकता है पाक-भाजपा