मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > राजदीप एडिटर्स गिल्ड के अध्यक्ष
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राजदीप एडिटर्स गिल्ड के अध्यक्ष
आईबीएन नेटवर्क के प्रबंध संपादक और जाने-माने पत्रकार राजदीप सरदेसाई को सर्वसम्मति से एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया। पद्मश्री पुरस्कार विजेता सरदेसाई नईदुनिया के प्रबंध संपादक आलोक मेहता का स्थान लेंगे।

सरदेसाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सटी से स्नातक हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का रुख करने से पहले वे टाइम्स ऑफ इंडिया में काम करते थे। कई पुरस्कार बटोर चुके सरदेसाई एनडीटीवी समूह में बतौर मैनेजिंग एडीटर भी काम कर चुके हैं।

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया देश के अखबार, समाचार एजेंसियों, पत्रिकाओं और टेलीविजन चैनलों के संपादकों की संस्था है, जो प्रेस की स्वतंत्रता, संपादकों की आजादी और पत्रकारिता नैतिक मूल्यों जैसे मुद्दों को उठाती है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
ग्रामीण इलाकों के लिए उपग्रह छोड़ेगा इसरो
मेरी शादी अल्लाह के हाथ में-सलमान खान
भारतीय नौसेना ने डाकुओं का पोत डुबाया
फिर से माँग कर सकता है पाक-भाजपा
जर्मनी बेंगलुरु में दूतावास खोलेगा
शीतलपेय के विज्ञापन न करें क्रिकेटर-रामदेव