मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > 'कोबरा' के लिए अलग खुफिया प्रकोष्ठ
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'कोबरा' के लिए अलग खुफिया प्रकोष्ठ
माओवादियों के खिलाफ अभियान चलाने के प्रयासों में केंद्र ने प्रस्तावित नक्सल विरोधी विशेष बल 'कोबरा' की 10 बटालियनों में से प्रत्येक के लिए अलग खुफिया प्रकोष्ठ बनाने का फैसला किया है।

काम्बट बटालियन फॉर रिसोल्यूट एक्शन 'कोबरा' की प्रत्येक बटालियन (करीब एक हजार जवान) में नक्सलियों की गतिविधियों पर खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के विशेष कार्य के लिए करीब 30 जवानों की कम से कम तीन टुकड़ी होंगी।

सीआरपीएफ के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा उग्रवादियों और नक्सलियों से संबंधित खुफिया जानकारी बहुत गंभीर होती है। कोबरा की अपनी खुफिया इकाई होगी, जो विशेष तौर पर नक्सलियों और उनकी रणनीतियों के बारे में जानकारी इकट्ठी करेगी। कोबरा के 10 हजार जवान सीआरपीएफ के नियंत्रण में काम करेंगे।

प्रत्येक बटालियन की खुफिया इकाई का प्रमुख एक सहायक कमांडेंट होगा। तैनाती की योजना के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में दो बटालियन सीआरपीएफ से बनाकर छत्तीसगढ़ में तैनात की जाएँगी।

सीआरपीएफ सूत्रों ने कहा अगले वित्तीय वर्ष में चार बटालियन बनाई जाएँगी और इसके बाद चार और बनाई जाएँगी। तीन साल में हम 10 बटालियन बनाएँगे। सीआरपीएफ ने भी पहले ही अपनी-अलग खुफिया इकाई बनाने का प्रस्ताव दे रखा है। यह प्रस्ताव लंबे समय से केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास लंबित है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
लखते जिगर के लिए तड़पती एक माँ
भारत-चीन में अंतरिक्ष होड़ नहीं-नायर
पहले हरफनमौला थे किशोर कुमार
चंद्रयान उड़ान भरने के लिए तैयार
भूख पर अंकुश लगा सकते हैं जंक फूड
धूम्रपान पर लगाम की मुहिम शुरू