भारत का पहला चंद्र अभियान चंद्रयान-1 आगामी 22 अक्टूबर को उड़ान भरने को तैयार है।
सतीश धवन अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र (एसडीएससी) के निदेशक एमसी दथान ने बताया कि वर्षा से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि प्रक्षेपण यान पूरी तरह से वर्षारोधी है। अगर बारिश होती है तब भी हम यान का प्रक्षेपण कर सकेंगे।
उन्होंने कहा लेकिन अगर चक्रवात आती है तो हमें इस पर फिर से निर्णय करना पड़ेगा। |