मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > नैनो के गुजरात जाने में राजनीति नहीं
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नैनो के गुजरात जाने में राजनीति नहीं
केंद्र सरकार ने कहा है कि टाटा के नैनो कार संयंत्र को गुजरात स्थानांतरण के पीछे कोई राजनीति नहीं है। कंपनी मामले के मंत्री प्रेमचंद गुप्ता ने इस घटनाक्रम को कार्पोरेट निर्णय बताया।

लालू यादव की पार्टी आरजेडी के वरिष्ठ नेता ने क,हा गुजरात स्थानांतरण एक कार्पोरेट फैसला था। इसका इससेकोई लेना-देना नहीं कि किसने जमीन की पेशकश की और किसने नहीं।

वे इस प्रश्न का जवाब दे रहे थे कि क्या नैनो संयंत्र गुजरात में लगने से भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि और बेहतर होगी।

गुजरात मे प्रवेश करने की घोषणा करते हुए रतन टाटा ने मंगलवार को कहा था यह दुर्भाज्ञपूर्ण है कि कई राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों ने ममता बनर्जी का समर्थन किया, क्योंकि उनका पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी से मतभेद है।

इस घटनाक्रम के पीछे कोई राजनीति ना होने की बात पर जोर देते हुए गुप्ता ने कहा ये ऐसे मुद्दे हैं, जो स्थानीय होते हैं। कई सरकारों ने उन्हें जमीन की पेशकश की। हरियाणा से लेकर आंध्रप्रदेश तक हमने भी पेशकश की होती यदि बिहार में हमारी सरकार होती।

कुछ कांग्रेसी नेता चाहते थे कि टाटा कुछ और सामंजस्य बैठाए फिर भी आंध्रप्रदेश और हरियाणा की कांग्रेस सरकारों ने टाटा की परियोजना के लिए जमीन की पेशकश की।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
देशभर में प्लास्टिक की थैलियों पर प्रतिबंध
कश्मीर-श्रीनगर ट्रेन को रवाना करेंगे मनमोहन
अमरसिंह को नहीं मिला आश्वासन
चिरंजीवी की पार्टी पर फैसला अगले सप्ताह
रावण पर भी पड़ी महँगाई की मार
कांग्रेस के प्रचार की डोर संघ समर्थकों को