मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > अमरसिंह राष्ट्र से क्षमा माँगें-भाजपा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमरसिंह राष्ट्र से क्षमा माँगें-भाजपा
भाजपा ने दिल्ली पुलिस अधिकारी महेशचंद्र शर्मा के बलिदान पर प्रश्न चिह्न लगाने के लिए आज समाजवादी पार्टी के महासचिव अमरसिंह से राष्ट्र से क्षमा याचना करने की माँग की।

पार्टी प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने यहाँ एक बयान में अमरसिंह की इस टिप्पणी को गैर-जिम्मेदारना और दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इसकी भर्त्सना की। सिंह ने जामिया नगर में आतंकवादियों की मौत के बारे में संदेह व्यक्त किया और पुलिस अधिकारी एमसी शर्मा के बलिदान पर भी प्रश्न उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को भी अमरसिंह द्वारा शर्मा के विरुद्ध दिए गए बयान का खंडन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अपने घोर निंदनीय आचरण के लिए सिंह को राष्ट्र से क्षमा माँगनी चाहिए।

प्रसाद ने कहा कि सिंह ने यह संदेह शर्मा की पत्नी को बहादुरी और साहस के लिए धनराशि का कथित चैक भेजने के बाद उठाए हैं। पार्टी ने इसे वोट बैंक की घिनौनी और निष्ठुर राजनीति बनाया है।

प्रसाद ने कहा कि भाजपा शर्मा के परिवार को सलाम करती है जिन्होंने सिंह द्वारा भेजे गए चैक को वापस कर दिया है अमरसिंह जैसे नेताओं को इस तरह का ही उत्तर दिए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव और रामविलास पासवान के सिमी जैसे संगठन का समर्थन करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
अमरसिंह की केन्द्र सरकार को धमकी
नैनो के जाने से निराश है माकपा
जमशेदजी ने दिया था सानंद में दान
टाटा का फैसला निवेश से जुड़ा है-कांगेस
हिमाचल उच्च न्यायालय की आलोचना
करार से परीक्षण का अधिकार खतम-राजनाथ