मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > मुखर्जी की रिपोर्ट को लेकर निश्चिंत हैं मेहता
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुखर्जी की रिपोर्ट को लेकर निश्चिंत हैं मेहता
वेतन आयोग की रिपोर्ट की अवेहलना करने के कारण रक्षा मंत्री एके एंटनी द्वारा उनकी निंदा किए जाने की खबरों को बकवास करार देते हुए नौसेना प्रमुख सुरीश मेहता ने सोमवार को कहा कि सशस्त्र बलों के उठाए गए मूल मुद्दों पर विचार के लिए बनी मंत्री स्तरीय समिति की रिपोर्ट एक पखवाड़े के भीतर आने की उम्मीद है।

मेहता ने कहा छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट के बारे में रक्षाकर्मियों की शिकायत महज धन के बारे में नहीं है, बल्कि यह बराबरी का दर्जा देने और कमान एवं नियंत्रण मुद्दों के बारे में हैं।

उन्होंने कहा छोड़ दिए गए मुद्दों पर ध्यान नहीं गया होगा और किसी ने भी यह जानबूझ कर नहीं किया होगा। विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी के नेतृत्व वाली समिति की रिपोर्ट सौंपे जाने की संभावना के बारे में पूछने पर मेहता ने यहाँ कहा मेरा मानना है कि हमें करीब दो हफ्ते में अंतिम जवाब मिल जाएगा।

उन्होंने कहा वे (मुखर्जी समिति) शामिल मुद्दों का पता लगाने की प्रक्रिया में हैं। मैं निश्चिंत हूँ कि वे काफी शीघ्र ही सही निर्णय करेंगे। नौसेना प्रमुख ने कहा मुद्दा बराबरी का दर्जा देने का है। उन्होंने कहा मैंने पहले भी कहा था और फिर यही कहूँगा। यहाँ मुद्दा धन के बारे में नहीं है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मनमोहन ने देश को गुमराह किया-सुदर्शन
आडवाणी, सिंघल माओवादियों के निशाने पर
मनमोहन ने बुलाई एनआईसी की बैठक
सिमी मामले की सुनवाई 13 को
हॉलीवुड जाना चाहती हैं अमृता राव
एयर इंडिया की उड़ान रोकी, हेरोइन जब्त