मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > मायावती को मिला उमा का समर्थन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मायावती को मिला उमा का समर्थन
भाजपा में अपने लौटने की अटकलों पर विराम लगाते हुए भारतीय जनशक्ति की प्रमुख उमा भारती ने कहा कि वे देश के प्रधानमंत्री के रूप में लालकृष्ण आडवाणी की तुलना में बसपा प्रमुख मायावती को पसंद करेंगी।

उमा ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो मैं प्रधानमंत्री पद के लिए लालकृष्ण आडवाणी या राहुल गाँधी की तुलना में मायावती को समर्थन दूँगी। भाजश नेता ने कहा कि यदि उनके समर्थन से कोई एक दलित महिला प्रधानमंत्री बनती है तो वे बेहद खुश होंगी।

बहरहाल उन्होंने कहा कि बसपा नेता के इस पद पर बैठने की संभावना बहुत कम है, क्योंकि पार्टी को इसका दावा करने के लिए कम से कम 70 लोकसभा सीट की जरूरत पड़ेगी।

उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजश एवं बसपा कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाएँगे। कुछ क्षेत्रों में हम मजबूत हैं और कुछ में बसपा की स्थिति बेहतर होगी।

उमा ने कहा कि बसपा ने उत्तरप्रदेश में तो चुनाव जीत लिया था, लेकिन मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में उसे इसी तरह का प्रदर्शन करने में कठिनाई होगी।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
आधुनिकीकरण के लिए वरदान है माफी परियोजना
नवीन पटनायक का केंद्र पर पलटवार
दिल्ली विस्फोट, आरोपियों की रिमांड बढ़ी
गृहमंत्री शिवराज पाटिल इस्तीफा दें-सपा
सरकार बनी तो करार पर विचार-राजनाथ
सोनिया गाँधी की सभा में हंगामा