मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > नवीन पटनायक का केंद्र पर पलटवार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नवीन पटनायक का केंद्र पर पलटवार
गृहमंत्री पाटिल ने राज्यपाल से रिपोर्ट माँगी
दंगा प्रभावित कंधमाल जिले में अर्धसैनिक बलों का ठीक से इस्तेमाल नहीं करने के केंद्र के आरोप पर पलटवार करते हुए उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि अतिरिक्त सीआरपीएफ बलों और हेलिकॉप्टर के प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचने में एक सप्ताह से ज्यादा वक्त लगा, जब बहुत देर हो चुकी थी।

पटनायक ने कहा कि स्वामीजी (लक्ष्मणानंद सरस्वती) की हत्या के बाद जब हिंसा चरम पर थी तब जिले को उपलब्ध बलों के भरोसे ही 23 से 27 अगस्त तक छोड़ दिया गया। हालाँकि प्रदेश सरकार ने 23 अगस्त को अतिरिक्त सुरक्षा बलों की माँग की थी। इनकी पहली खेप 27 अगस्त को कंधमाल पहुँची थी।

दंगाइयों ने पेड़ गिराकर सड़क को जाम कर दिया था। प्रदेश सरकार ने जवानों को मौके पर पहुँचने के लिए एक हेलिकॉप्टर की माँग की थी। गृहमंत्री शिवराज पाटिल के पत्र के जवाब में उन्होंने कहा कि हालाँकि यह हमें उपलब्ध कराया गया, लेकिन यह 31 अगस्त तक यहाँ पहुँचा। तब तक सड़क की स्थिति भी सामान्य हो चुकी थी।

कड़े शब्दों में लिखे अपने पत्र में पाटिल ने प्रदेश सरकार को हेलिकॉप्टर और अर्धसैनिक बलों का उचित इस्तेमाल नहीं करने का आरोप लगाया था।

पाटिल ने राज्यपाल से रिपोर्ट माँगी : उड़ीसा में ईसाइयों के खिलाफ जारी हिंसा और राष्ट्रपति शासन लागू करने की माँग के मद्देनजर केंद्र सरकार पर आज मामले में हस्तक्षेप के लिए दबाव बढ़ता दिखाई दिया। समझा जा रहा है कि गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने राज्यपाल से रिपोर्ट माँगी है।

प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने कल कैबिनेट की बैठक में पाटिल को स्थिति से अवगत कराने के लिए कहा था। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पाटिल ने राज्य में स्थिति पर राज्यपाल एमसी भंडारे से फोन पर चर्चा की।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
दिल्ली विस्फोट, आरोपियों की रिमांड बढ़ी
गृहमंत्री शिवराज पाटिल इस्तीफा दें-सपा
सरकार बनी तो करार पर विचार-राजनाथ
सोनिया गाँधी की सभा में हंगामा
संजीव नंदा की जमानत याचिका खारिज
नईदुनिया की पहल सराहनीय-अंसारी