मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > सरकार बनी तो करार पर विचार-राजनाथ
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सरकार बनी तो करार पर विचार-राजनाथ
भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह ने शनिवार को कहा कि अगर केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी तो वह भारत अमेरिका असैनिक परमाणु करार पर फिर से बातचीत करेगी।

उन्होंने कहा कि हम भारत-अमेरिका असैनिक परमाणु करार पर फिर से बातचीत करेंगे क्योंकि भारत को परमाणु प्रतिरोधक शक्ति का विकास करने तथा परमाणु परीक्षण करने का अधिकार है।

एक प्रश्न के जवाब में सिंह ने कहा कि टाटा का सिंगूर से नैनो परियोजना को हटाने के निर्णय के लिए प्रदेश की वाम मोर्चा सरकार जिम्मेदार है क्योंकि वह परियोजना कर्मचारियों को सुरक्षा सुनिश्चित कराने में विफल रही।

उन्होंने कहा कि टाटा के सिंगूर से हटने के लिए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी जिम्मेदार नहीं हैं क्योंकि वह केवल सिंगूर के किसानों के हितों की सुरक्षा चाहती थी।

जब उनसे पूछा गया कि क्या ममता बनर्जी अभी भी राजग में हैं तो राजनाथसिंह ने कहा कि समय आने पर ममताजी इसके बारे में बताएँगी।

बाद में कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर वाम मोर्चा सरकार ने ठीक ढंग से प्रयास किया होता तो वह उद्योग और कृषि दोनों साथ-साथ आगे बढ़ सकती थी।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सोनिया गाँधी की सभा में हंगामा
संजीव नंदा की जमानत याचिका खारिज
नईदुनिया की पहल सराहनीय-अंसारी
वेतन विवाद पर नौसेना प्रमुख की सफाई
माँ को चाहिए मातृत्व अवकाश
शीला दीक्षित के बयान पर भड़के आडवाणी