मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > वेतन विवाद पर नौसेना प्रमुख की सफाई
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
वेतन विवाद पर नौसेना प्रमुख की सफाई
छठे वेतन आयोग की सिफारिशों पर सेना में उठे विवाद पर नौसेना प्रमुख एडमिरल सुरीश मेहता ने कहा है कि वेतन आयोग की सिफारिशों पर हमारी माँग को मीडिया ने गलत ढंग से पेश किया।

प्रादेशिक सेना के 59वें स्थापना दिवस समारोह से इतर एडमिरल मेहता ने बताया मीडिया ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों पर हमारी माँग को ऐसे पेश किया, जैसे हम केवल वेतन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

उन्होंने कहा हमारी माँग पैसे बढ़ाने तक बिलकुल सीमित नहीं थी, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट ने हमारी माँग को कमजोर किया। हमारी माँग सेना के विभिन्न वर्ग के कर्मियों के लिए उचित दर्जा देने, उन्हें बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने, उनके कल्याण एवं बेहतर जीवन से जुड़ी योजनाओं से संबंधित थी।

मेहता ने कहा हम सेना के तीनों अंगों के बीच और अधिक समन्वय से काम करने का प्रयास करने के संबंध में बात कर रहे थे, लेकिन इसे मीडिया में नहीं पेश किया गया।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
माँ को चाहिए मातृत्व अवकाश
शीला दीक्षित के बयान पर भड़के आडवाणी
काजू-बादाम से नहीं कॉलेस्ट्राल का खतरा
चीन सीमा पर हवाई पट्टी खोलेगा भारत
...तो पोटा लागू करेंगे आडवाणी
वायुसेना ईंधन की खपत कम करें