मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > दिल्ली विस्फोट, शक की सूई सिमी पर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दिल्ली विस्फोट, शक की सूई सिमी पर
पुलिस का अहम सुराग मिलने का दावा
राष्ट्रीय राजधानी के सिलसिलेवार विस्फोटों के मामले में अहम सुराग मिलने का दावा करते हुए दिल्ली पुलिस ने रविवार को छह संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जबकि उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ के तीन व्यक्तियों और मुंबई में एक कथित सिमी कार्यकर्ता इन विस्फोटों का प्रमुख संदिग्ध बनकर उभरे।

राजधानी में हुए विस्फोटों और जुलाई में अहमदाबाद में हुए विस्फोटों में काफी समानता के संकेतों के बीच दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने कहा कि विस्फोटों के बारे में कुछ अहम सुराग मिले हैं, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी देने से इनकार करते हुए दावा किया कि मामला जल्दी ही हल कर लिया जाएगा।

जाँच एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि दो लोगों को पुरानी दिल्ली से हिरासत में लिया गया, जबकि दो अन्य को ओखला से पकड़ा गया है। इनसे केन्द्रीय सुरक्षा जाँच एजेंसियों और पुलिस की संयुक्त टीम पूछताछ कर रही है। इन्हें सिमी से संबद्ध होने के संदेह में हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इनके अलावा दो अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इस बीच बाराखंभा रोड से पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए दो अन्य लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया है। राजधानी में हुए विस्फोटों की प्रकृति पर ध्यान देने से साफ हो गया है कि इन विस्फोटों और जुलाई में अहमदाबाद में हुए विस्फोटों में काफी समानता है। अहमदाबाद विस्फोटों में सिमी का हाथ माना जाता है।

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने कहा कि विस्फोटों के बारे में कुछ अहम सुराग मिले हैं, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी देने से इनकार करते हुए दावा किया कि मामला जल्दी ही हल कर लिया जाएगा।

शुरुआती जाँच में पता चला है कि करोलबाग के गफ्फार मार्केट, कनाट प्लेस और ग्रेटर कैलाश में कल हुए पाँच विस्फोटों में पश्चिमी उत्तरप्रदेश के एक गुट का हाथ है। उत्तरप्रदेश और राजस्थान में पुलिस दल भेजे गए हैं।

सुभान की भूमिका की जाँच : सूत्रों के अनुसार इन विस्फोटों में संदिग्ध सिमी कार्यकर्ता मुंबई निवासी मोहम्मद सुभान कुरैशी की भूमिका की भी जाँच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि उसने विभिन्न मीडिया संस्थानों को धमकी भरा ई-मेल भेजने के लिए वाई-फाई प्रणाली हैक की होगी।

इस बीच दिल्ली विस्फोटों और अहमदाबाद विस्फोटों में काफी समानता दिखाई पड़ रही है। जब विस्फोट हो रहे थे लगभग उसी समय सिमी के नए अवतार इंडियन मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तोइबा ने ई-मेल भेज कर विस्फोटों की जिम्मेदारी ले ली। लश्कर के एक प्रवक्ता ने हालाँकि आज दिल्ली विस्फोटों में अपने संगठन का हाथ होने से इनकार किया है।

संदिग्ध आतंकियों का स्केच तैयार : दिल्ली पुलिस ने गुब्बारा बेचने वाले एक किशोर सहित पाँच प्रत्यक्षदर्शियों की सहायता से संदिग्ध आतंकवादियों के स्केच तैयार कर लिया है। गुब्बारा बेचने वाले इस किशोर का दावा है कि उसने कनाट प्लेस के सेंट्रल पार्क के पास कूड़ेदान में दो लोगों को विस्फोटक रखते हुए देखा था।

राहुल का दावा है कि उसने पायजामा-कुर्ता पहने दाढ़ी वाले दो लोगों को कूड़ेदान में पैकेट रखते देखा था। उसने बताया कि वे दोनों तुरंत एक ऑटो रिक्शा में वहाँ से रवाना हो गए थे।

उधर फॉरेंसिक विशेषज्ञ और सुरक्षा एजेन्सियाँ पाँचों विस्फोट स्थलों से विस्फोटकों के टुकड़े इकट्ठा कर रहे हैं। इंटीग्रेटेड सर्किट और एक अलार्म घड़ी से जोड़े गए सभी बम विस्फोटकों में लगभग डेढ़ किलो अमोनिया नाइट्रेट और स्टील के बॉल का उपयोग किया गया है।

पुलिस ने पूछताछ के लिए जिन लोगों को पुलिस मुख्यालय बुलाया है, उनमें 12 वर्षीय राहुल और उसके पिता शामिल हैं। ये बाराखंभा रोड पर खाने का सामान बेचते हैं।

हम निर्दोष हैं : केएम कामथ की पत्नी सारिका कामथ ने कहा कि उनके वाई-फाई को हैक किया गया और वह प्रौद्योगिकी की पीड़ित हैं। दिल्ली में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों से ठीक पहले केएम कामथ के इंटरनेट प्रोटोकल पते से ही ई-मेल भेजा गया था।

मुंबई का उपनगरीय इलाका चेंबुर स्थित अपने निवास से सारिका ने कहा कि हैकिंग हमारे जैसे आम नागरिकों के लिए आतंक बन गया है। हम निर्दोष और कड़ी मेहनत करने वाले लोग हैं। मुंबई का आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) सारिका और उसके पति से कल रात से पूछताछ कर रहा है।

प्रभावी कानून की जरूरत : माकपा ने राष्ट्रीय राजधानी में सिलसिलेवार बम विस्फोट को अंजाम देने वाले आतंकवादी नेटवर्क की निंदा करते हुए कहा कि हमें ऐसी कार्रवाई से निपटने के लिए प्रभावी कानून की जरूरत है।
कब 'अलर्ट' होगी हमारी सरकार
पोटा को बहाल करेगी भाजपा-आडवाणी
विस्फोटों की जाँच जारी-गृहमंत्री
मनमोहन ने पूछा घायलों का हाल
विस्फोटों में मृत लोगों की सूची
संकट में ध्वस्त हो जाती हैं मोबाइल सेवाएँ
केंद्र पर बढ़ा पोटा लाने का दबाव
शक के घेरे में वाई फाई प्रणाली
एयर इंडिया को धमाकों की धमकी
माँ को नहीं दिला पाया मोबाइल सुब्रत
शांतिदेवी पर टूटा दु:ख का पहाड़
किशोर ने देखे आतंकी
दिल्ली में 1997 से अब तक हुए धमाके
सिमी का ऑपरेशन बेड पूरा!
भाजपा ने प्रधानमंत्री से इस्तीफा माँगा
मुंबई से भेजे गए ई-मेल की जाँच जारी
फिर किया वाई फाई को हैक
धमाकों से दहली दिल्ली, 25 मरे
और भी
मुंबई से भेजे गए ई-मेल की जाँच जारी
भाजपा ने प्रधानमंत्री से इस्तीफा माँगा
स्पाइडर मिसाइलों से लैस होगी वायुसेना
अस्त्र मिसाइल का सफल प्रक्षेपण
हिन्दी में आ रहा है मोइली का ढोल
दवाओं पर भी पड़‍ी महँगाई की मार