मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > जाको राखे साईयाँ..!
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जाको राखे साईयाँ..!
जाको राखे साईयाँ मार सके न कोय। यह मशहूर कहावत फिर सच साबित हुई। दिल्ली में शनिवार को हुए सीरियल बम ब्लास्ट में डेढ़ साल का नन्हा प्रणय बाल-बाल बच गया जबकि उसके माँ-बाप बुरी तरह घायल हो गए।

हिमाचल प्रदेश के अरविन्द और रितु अपने डेढ़ साल के बेटे प्रणय के साथ दिल्ली आए थे। ये लोग पटेल नगर में स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहाँ ठहरे हुए थे। शनिवार को पति-पत्नी बच्चे के साथ कनाट प्लेस घूमने आए थे। सेंट्रल पार्क में हुए ब्लास्ट में अरविंद व रितु दोनों बुरी तरह घायल हो गए जबकि अबोध प्रणय का एक खरोंच तक नहीं आई। वह माँ-बाप के खून निकलता देख घबराया हुआ जरूर था, लेकिन पूरी तरह सुरक्षित था। उसे पुलिस की देखरेख में रखा गया है।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल के गमगीन माहौल में इस बच्चे का बाल-बाल बच जाना चर्चा का विषय बना रहा। घायलों को स्ट्रेचर पर लाद-लाद कर अंदर ले जा रहे कर्मचारियों ने बताया कि बच्चे थोड़ा रो रहा था, लेकिन उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। दूसरी ओर उसके माँ-बाप का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल के अंदर से केवल इतना बताया गया कि उनकी हालत गंभीर है।

डॉक्टर फिलहाल और कुछ भी बताने से बच रहे हैं। बार-बार कुरेदे जाने पर अस्पताल कर्मचारियों ने कहा कि पुलिस पटेल नगर में रहने वाले अरविंद के रिश्तेदारों से सपंर्क करने में जुटी है, ताकि बच्चे को सही-सलामत उन तक पहुँचाया जा सके।
और भी
बस सायरन व फोन की आवाज
विस्फोट पीड़ितों को मुआवजा देगी सरकार
आँसुओं में डूबी जन्मदिन की पार्टी
दिलेरी दिखाई दिल्लीवालों ने
आतंक का मुकाबला करेंगे-मनमोहन
आतंक के खिलाफ खुलकर बोले कलाम