मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > कूड़ेदान में छिपाकर रखे थे बम
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कूड़ेदान में छिपाकर रखे थे बम
आंतकवादियों ने दिल्ली को एकदम तबाह करने की साजिश रच रखी थी। महज 35 मिनट में एक बाद एक हुए आधा दर्जन धमाकों से जहाँ दिल्ली दहल गई, वहीं इंडिया गेट सहित चार-पाँच स्थानों पर रखे गए बमों को पुलिस ने निष्क्रिय कर आतंकवादियों को मंसूबों को नाकाम कर दिया। एक साथ करीब दर्जन भर स्थानों पर रखे गए इन बमों से साफ है कि आतंकवादियों ने बड़ी जबरदस्त योजना बना रखी थी। करीब एक दर्जन लोगों के साजिश में शामिल होने का शक है।

शाम 6.15 करोलबाग के व्यस्त गफ्फार मार्केट, 6.35 बजे मेटे बाराखंभा स्टेशन के ऊपर बस स्टाप पर, 6.40 बजे ग्रेटर कैलाश एम.ब्लॉक और 6.50 बजे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के ऊपर सेंट्रल पार्क में।

इन विस्फोटों से साफ है कि आतंकवादियों ने इन स्थानों का पहले से ही निरीक्षण कर रखा था। कनाट प्लेस का सेंट्रल पार्क, बाराखंभा व ग्रेटर कैलाश में बम कूड़ेदान में रखे गए थे।

शनिवार भीड़ का दिन व शाम का वक्त आंतकवादियों ने ज्यादा से ज्यादा तबाही के लिए चुना। इसके साथ ही इंडिया गेट, रीगल सिनेमा के पास सहित आधा दजर्न स्थानों पर पुलिस को समय रहते बमों की सूचना मिल गई। इससे इन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। इन सभी स्थानों पर शाम के वक्त सैकड़ों लोगों की भीड़ रहती है।

इंडिया गेट पर कूड़ेदान में मिला बम काले रंग की पॉलीथिन में छिपाकर रखा गया था। इस बम में आरडीएक्स नहीं था बल्कि कैमिकल व छर्रों का इस्तेमाल किया गया था। जिस वक्त यह बम मिला उस वक्त काफी संख्या में बच्चे खेल रहे थे।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि करीब दर्जन भर स्थानों पर बम रखने के लिए दर्जन से ज्यादा आतंकवादी शामिल रहे होंगे। इतना बड़े काम में दो-या चार लोगों शामिल नहीं हो सकते हैं।
और भी
समय पर नहीं चेती दिल्ली पुलिस
विस्फोट देश के खिलाफ जंग-भाजपा
अक्सर 13 का आँकड़ा ही चुनते हैं आतंकी
इंडियन मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी
भारत में आतंक का साया
बम विस्फोट कायराना करतूत-सोनिया