भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में हुए विस्फोटों को देश के खिलाफ आतंकियों की जंग कहा है। पार्टी ने आतंकवादरोधी कानून पोटा को दोबारा लागू करने की माँग की।
विस्फोटों को कायराना हरकत बताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता विजयकुमार मल्होत्रा ने कहा यह देश के खिलाफ जंग छेड़ने जैसी घटना है। कई चेतावनियाँ दी गईं, लेकिन सरकार ने उनकी अनदेखी की।
स्थिति से निपटने के लिए पोटा को फिर से तत्काल लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि वे घायलों के लिए रक्तदान करें।
|