राष्ट्रीय राजधानी में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहीदीन ने ली है। जयपुर और अहमदाबाद विस्फोटों को अंजाम देने वाले इस संगठन ने मीडिया संस्थानों को भेजे एक ई-मेल में कहा है कि इंडियन मुजाहिदीन ने एक बार फिर हमला किया है।
ई-मेल में कहा गया है अब से पाँच मिनट के भीतर मौत के संदेश आपको आपके गुनाहों के लिए आतंकित करते रहेंगे। इन्शाअल्लाह और हमारा वादा पूरा हुआ। अरबी हिंदी में प्राप्त ई-मेल में संगठन ने सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती देते हुए कहा है कि आप रोक सकते हैं तो रोक लें।
|