मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > लोकप्रियता में यकीन नहीं करता-शत्रुघ्न
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लोकप्रियता में यकीन नहीं करता-शत्रुघ्न
फिल्म अभिनेता ने खुद पर लगे आरोपों को नकारा
बिहार में आई अभूतपूर्व बाढ़ के दौरान राहत कार्य से दूर रहने के आरोपों को खारिज करते हुए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को कहा कि वे प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री जुटाने में व्यस्त थे।

टेंट, वस्त्र, पेयजल और बिस्किट जैसी राहत सामग्रियों से भरे दो ट्रक को अपने नई दिल्ली स्थित आवास से रवाना करते हुए सिन्हा ने कहा मीडियाकर्मियों के हुजूम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा करने के बजाय मैं बाढ़ प्रभावितों के लिए विभिन्न स्रोतों से राहत सामग्री इकट्ठा करने में व्यस्त हूँ। मैं सुर्खियों में रहने के बजाय काम करने में विश्वास करता हूँ।

बिहार से दो बार राज्यसभा सांसद रहे सिन्हा ने कहा उन्होंने अपने मित्रों और मुंबई दिल्ली और अन्य स्थानों पर रहने वाले शुभेच्छुओं से करीब 15 लाख रुपए जुटाए हैं और इसे वे बाढ़ पीड़ितों के राहत और पुनर्वास के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौपेंगे।
और भी
भारत अमेरिका से माँगेगा चिट्ठी का जवाब
परीक्षण में काँटा नहीं है करार-कलाम
करार के खिलाफ लड़ाई जारी-माकपा
बिहार सरकार पर बरसे शेखर कपूर
बिहार की बेहतरी माँग रहे हैं मनोज
सीमा पर बनेंगी 500 से ज्यादा चौकियाँ