क्या आप अपने राज्य की वर्तमान सरकार के कामकाम से संतुष्ट हैं? आपका मुख्यमंत्री कौन और कैसा होना चाहिए? कौन-सा दल आपके राज्य के लिए हितकर रहेगा? आपके क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाला विधायक कैसा होना चाहिए? अथवा वे कौन से मुद्दे हैं, जो आगामी चुनाव पर असर डालेंगे? आदि-आदि।
'वेबदुनिया' ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने पाठकों की राय जानने के लिए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण प्रस्तुत किया है, जिसके माध्यम से पाठक अपने राज्य के मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों के बारे में अपनी राय जाहिर कर सकेंगे। जल्द ही सर्वेक्षण के रुझान भी दर्शाए जाएँगे और सर्वेक्षण परिणाम के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट भी वेबदुनिया में प्रकाशित की जाएगी।
सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए क्लिक करें- चुनाव पूर्व सर्वेक्षण - दिल्ली विधानसभा चुनाव 08 चुनाव पूर्व सर्वेक्षण - छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 08 चुनाव पूर्व सर्वेक्षण - राजस्थान विधानसभा चुनाव 08 चुनाव पूर्व सर्वेक्षण - मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 08
|