मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > सुर्खियों में रहना पसंद नहीं-जैकी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सुर्खियों में रहना पसंद नहीं-जैकी
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्राफ ने कहा है कि वे संख्या के खेल में विश्वास नहीं करते और सुर्खियों से दूर रहना पसंद करते हैं।

श्राफ ने कहा कि मैं हमेशा अपना काम खामोशी के साथ करता हूँ और मुझे कभी भी सुर्खियों में रहने वाले व्यक्ति के रूप में नहीं पहचाना गया। आज भी मैं जब कभी बाहर जाता हूँ, मुझे भीड़ घेर लेती है और उन्हें लगता है कि मैं उन्हीं के बीच का व्यक्ति हूँ। मुझे अब भी पहचाना जाता है। मुझे और क्या चाहिए।

श्राफ ने इस बात को खारिज कर दिया कि वे अपने समकालीन अभिनेताओं अनिल कपूर, संजय दत्त और सनी देओल के विपरित अपने करियर को नजरअंदाज कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर मैं अपने बारे में शोर नहीं मचाता तो इसके मायने यह नहीं हैं कि मैं काम नहीं कर रहा हूँ। मैं एक फिल्म में साँईबाबा का किरदार अदा कर रहा हूँ। मैं अजय फणसेकर की एक्शन से भरपूर फिल्म में भी नजर आऊँगा।

श्राफ ने अपनी आगामी फिल्म 'हरी पुत्तर' के बारे मे कहा कि यह बच्चों की फिल्म है और इसमें कॉमेडी है। इसे ब्रिटेन के खूबसूरत स्थलों पर फिल्माया गया है। मैं वह सभी करने को तैयार हूँ, जिससे बच्चे खुश हो सकें।
और भी
भाजपा के आरोपों में सच्चाई नहीं-सिब्बल
बदी की राह पर बेलगाम जवानी
मद्रास विश्वविद्यालय ने मोह लिया मन
करार कांग्रेस का आत्मघाती कदम
केंद्र का स्कार्पीन मामले में खुलासे से इनकार
फिल्मों के फनकार यश जौहर