भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि भारत-अमेरिका परमाणु करार पर उठे सवालों के बीच कहा है कि इसके कारण कांग्रेसनीत यूपीए सरकार की वास्तविक पोल खुल गई है। उसके मुताबिक कांग्रेस का यह समझौता आत्मघाती है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा अमेरिका और अन्य देशों की यह नीति बन रही है कि भारत को परमाणु प्रसार से रोका जाए। एनएसजी के सदस्य देश सर्वसम्मति यदि बना पाते हैं, तभी भारत को छूट मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि परमाणु तकनीक के व्यापार से रोक हटाने को लेकर यह सहमति बने। यह भी एक बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा फिलहाल वर्तमान परिस्थितियों में परमाणु समझौते का कोई स्पष्ट औचित्य नहीं दिख रहा है।
|