मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > सोनिया को डॉक्टरेट की मानद उपाधि
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सोनिया को डॉक्टरेट की मानद उपाधि
संप्रग अध्यक्ष सोनिया गाँधी शुक्रवार को मद्रास विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि हासिल करते वक्त भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि वह इस क्षण को सँजोए रखेंगी।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और तमिलनाडु के राज्यपाल सुरजीतसिंह बरनाला ने खचाखच भरे सभागार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने के बाद अपने भाषण में सोनिया ने कहा कि आज की सुबह एक ऐसा अवसर है, जिसे मैं हमेशा सँजोए रखूँगी। पूरी विनम्रता से मैं कहना चाहूँगी कि जो सम्मान मुझे प्रदान किया गया है, उसकी मैं शायद ही हकदार हूँ।

सोनिया को लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के आदर्शों के प्रति वचनबद्धता, जवाबदेही और नैतिकता की वकालत तथा लोकतांत्रिक संस्थावाद और राजनीतिक विकल्पों के बीच व्यावहारिक रुख को लेकर उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि दी गई। विश्वविद्यालय ने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि को भी डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी।

सिंह ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त करते हुए कहा कि यह काफी विशेष है क्योंकि इसे उन्होंने सोनिया और करुणानिधि की सम्मान्य संगति में हासिल किया है।

करूणानिधि को तमिल भाषा, साहित्य, संस्कृति और द्रविड़ आंदोलन तथा सामाजिक न्याय के लिए अथक प्रयास करने को लेकर डॉक्टरेट की उपाधि दी गई।
और भी
डीजल, पेट्रोल के दाम नहीं घटेंगे-देवड़ा
पहली अंतरिक्ष प्रदर्शनी बेंगलुरु में
संजीव नंदा को पाँच साल की कैद
गुणी अध्यापकों की कमी से राष्ट्रपति चिंतित
बोफोर्स अल्ट्रा लाइट तोप की दौड़ में नहीं
भारत का परमाणु रिकॉर्ड बेदाग