उद्योग चैंबर सीआईआई 29 नवंबर से एक दिसंबर तक देश की पहली अंतरिक्ष प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है। सीआईआई यह प्रदर्शनी इसरो और इसकी विपणन इकाई एंट्रिक्स के साथ मिलकर आयोजित कर रहा है।
बेंगलुरु इंटरनेशनल एक्जिबीशन सेंटर (बीआईईसी) में आयोजित की जाने वाली बेंगलुरु स्पेस एक्सपो 2008 में विभिन्न अंतरिक्ष एजेंसियों उद्यमियों और उद्योगों की नवीनतम प्रौद्योगिकी और उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके अलावा अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, ढाँचागत संसाधन, अंतरिक्ष एप्लीकेशन और अंतरिक्ष खोज संबंधी विषयों पर नवीनतम जानकारियाँ उपलब्ध कराई जाएँगी।
प्रदर्शनी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन वर्ल्ड स्पेस बिज का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें उद्योग की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा और उद्योग की भावी जरूरतों पर चर्चा की जाएगी।
|